G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के सांसद नरेश उत्तम पटेल ने लोकसभा के अंदर नदियों के मिटते अस्तित्व पर गंभीर चिंता व्यक्त करते हुए सरकार से तट संरक्षण तथा नदी पुनर्जीवन के साथ-साथ नमामि गंगे योजना के अंतर्गत नदियों के मिटते अस्तित्व को समाप्त होने से बचाने की आवाज उठाई।सांसद श्री पटेल लोकसभा में अब तक जनहित के कई महत्वपूर्ण मुद्दे उठा चुके हैं। सदन में बोलते हुए सांसद नरेश उत्तम पटेल ने संसद को अवगत कराया की फतेहपुर में गंगा लगभग 70 किलोमीटर लंबाई में बहती है।भिटौरा घाट,बलखंडी,ओम घाट,पक्का घाट,आदमपुर घाट श्रद्धालुओं के लिए आस्था के प्रमुख केंद्र हैं लेकिन शासन एवं प्रशासन की लापरवाही के चलते कुछ समय से गंगा की धारा दूर चली गई है।इसका प्रमुख कारण बालू खनन है। प्राकृतिक धारा प्रभावित होने से श्रद्धालुओं की आस्था पर चोट पहुंची है।सदन को अवगत कराया गया कि हाजीपुर गंग घाट पूरी तरह बालू से ढक गया है।अवैध खनन के कारण सभी घाटों का अस्तित्व समाप्त है। स्थानीय लोग तथा श्रद्धालु चिंतित हैं।श्रद्धालुओं की आस्था पर चोट पहुंच रही है।सांसद ने सदन को बताया कि यह पर्यावरण एवं नदी प्रबंधन से जुड़ा हुआ मामला है।इस पर गौर किया जाए और अवैधानिक खनन पर रोक लगाई जाए।उन्होंने कहा कि फतेहपुर जिले के घाटों में गंगा की धारा में आए परिवर्तन का वैज्ञानिक अध्ययन भी कराया जाए तथा तट संरक्षण और नदी के पुनर्जीवन के लिए नमामि गंगा योजना में कार्य कराया जाए ताकि सभी घाट श्रद्धालुओं के लिए अस्तित्व में आ सकें।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share