उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले में शहर के दाक्षिणी गौतम नगर मोहल्ले की रहने वाली आयुषी पाण्डेय ने पीसीएस 2024 परीक्षा में सफलता हासिल करते हुए वाणिज्य कर अधिकारी (Commercial Tax Officer) पद पर चयनित होकर फतेहपुर जिले का नाम रोशन किया है। वर्तमान में वह गेल इंडिया लिमिटेड में मैनेजर के पद पर कार्यरत हैं। आयुषी पाण्डेय ने मोतीलाल नेहरू राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान से स्नातक की शिक्षा प्राप्त की है। उनकी माता, मंजूश्री पाण्डेय,हसवा ब्लॉक के रामपुर इमादपुर गाँव के कम्पोजिट विद्यालय में प्राध्यापिका हैं। उनके बड़े भाई शाश्वत पाण्डेय नेशनल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड में मण्डलीय प्रबन्धक के पद पर कार्यरत हैं। जबकि उनकी बड़ी बहन सुरम्या पाण्डेय सिविल अस्पताल, लखनऊ में सर्जन हैं। आयुषी पाण्डेय की इस सफलता से क्षेत्र में खुशी की लहर है । और यह उपलब्धि युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बनी है। पुरे परिवार में खुशियों का माहौल चल रहा है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share