उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के किशनपुर थाना क्षेत्र के शिवबंसपुर रारी में गुरूवार की देर शाम संदिग्ध अवस्था में महिला ने फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर लिया। मृतिका के चाचा ने ससुरालीजनों पर दहेज की मांग पूरी न होने पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने पति को पूछताछ हेतु हिरासत में ले लिया। जानकारी के अनुसार शिवबंसपुर रारी गांव निवासी सुजीत कुमार की 26 वर्षीय पत्नी आरती देवी ने गुरूवार की शाम संदिग्ध अवस्था में फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम हाउस में मृतिका के चाचा सुरेन्द्र कुमार निवासी महेवा घाट थाना जनपद कौशांबी ने बताया कि उसकी भतीजी की शादी तीस नवंबर 2020 में हुई थी। शादी के बाद से ही ससुरालीजन दहेज में मोटर साइकिल व पचास हजार रूपए की मांग को लेकर प्रताड़ित करते थे। मांग पूरी न होने पर पति, ससुर व देवर ने मिलकर उसकी भतीजी को मारापीटा और हत्या करने के बाद शव को फांसी पर लटका दिया। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत का कारण ज्ञात हो सकेगा।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share