Spread the love

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के हथगांम थाना क्षेत्र के जलालपुर गांव में अपने निर्माण धीन मकान की खुली छत पर युवती किसी काम से गई थी। तभी उसका बैलेंस बिगडा और वह छत से नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे की जानकारी उसके परिजनों को हुई तो तुरंत परिजन घायल अवस्था मे उसको इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के जलालपुर गांव निवासी राजेश कुमार पाल की 18 वर्षीय पुत्री अंकिता पाल आज दोपहर अपने निर्माण धीन मकान की खुली छत पर किसी काम से गई थी। तभी उसका बैलेंस बिगडा और वह छत से नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे की जानकारी परिजनों को हुई तो घर में हड़कम्प मच गया। तुरंत परिजन उसको इलाज के लिए हथगांव सीएचसी लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद सरकारी एंबुलेंस के ईएमटी रामू वर्मा व पायलेट चरण सिंह के साथ जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वहीं जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By