उत्तर प्रदेश फ़तेहपुर जिले के गाजीपुर थानां क्षेत्र के कुड़वारी गाँव के समीप अनियंत्रीत ई-रिक्शा पलटने से परदेश से कमा कर घर लौट रहा युवक गम्भीर रूप से घायल हो गया। हादशे के जानकारी उसके परिजनों को हुई तो तुरन्त घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के कुड़वारी गांव निवासी जगत पाल का 30 वर्षीय पुत्र विमल कुमार पूना से कमा कर वापस घर लौट रहा था। जब वह ई-रिक्शा पर सवार होकर अपने गांव के समीप पहुंचा, तभी रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गया। जिससे रिक्शे पर सवार विमल कुमार गंभीर से घायल हो गया। हादसे की जानकारी उसके परिजनों को हुई तो तुरंत परिजन घटना स्थल पर पहुंचे और घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए गाजीपुर सीएचसी पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद सरकारी एंबुलेंस के ईएमटी गोलू व पायलट सचिन के साथ जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वहीं जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share