G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के गाजीपुर थानां क्षेत्र के बवांरा गाँव में अपने घर की खुली छत पर सो रहा युवक नींद में पेशाब करने उठा और छत से नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। हादशे की जानकारी उसके परिजनों को हुई तो तुरंत उसको इलाज के लिए नज़दीकी स्वास्थ केंद्र लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर ने युवक की हालत गंभीर देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार थानां क्षेत्र के बवांरा गाँव निवासी राम किशुन का 40 वर्षीय पुत्र अनिक कुमार बीती रात अपने घर की खुली छत पर सो रहा था। तभी वह नींद में पेशाब करने उठा और छत से नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। हादशे की जानकारी उसके परिजनों को हुई तो तुरन्त उसको इलाज के लिए गांजीपुर सीएचसी लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद सरकारी एम्बुलेन्स से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वहीं जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं। अनिल के साथ अस्पताल पहुंची उसकी पत्नी ने बताया कि बीती रात हम लोग अपने घर की खुली छत पर लेटे थे। तभी यह नींद में पेशाब करने उठे और छत से नीचे गिरकर घायल हो गई है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share