Spread the love

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के हथगांम थाना क्षेत्र के जमोहरा गांव में निर्माण धीन मकान की छत डालते समय काम कर रहा मजदूर ट्रैक्टर और मिक्सर मशीन के बीच दबकर घायल हो गया। हादसे की जानकारी ठेकेदार को हुई तो तुरंत उसको इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचा। जहाँ डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के केशरूवा गांव निवासी लम्बरी उर्फ बी के जो निर्माण धीन मकानों की।छत की ढलाई करने की ठेकेदारी करता है। वह गांव निवासी जय सिंह के 27 वर्षीय पुत्र उमेश को अपने साथ थाना क्षेत्र के जमोहरा गांव निर्माण धीन मकान की छत डालने के लिए लेकर गया था। तभी काम करते समय ट्रैक्टर और मिक्सर मशीन के बीच दबाकर उमेश गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की जानकारी ठेकेदार लम्बरी को हुई तो तुरंत उसको इलाज के लिए हथगांम सीएचसी लेकर पहुंचा। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद सरकारी एंबुलेंस से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वहीं जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By