G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के खखरेरू थाना क्षेत्र के बसवा गांव की मोड पर ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गया। जिससे रिक्शे पर सवार दम्पति सहित चार लोग घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद दो को घर जाने की सलाह देते हुए दो को रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के पौली गांव निवासी खलील का 45 वर्षीय पुत्र मइकन उसकी 40 वर्षीय पत्नी जरीना गांव निवासी शौकत का 40 वर्षीय पुत्र लल्लू गांव निवासी मुकीम की 45 वर्षीय पत्नी महमूदा सभी लोग ई-रिक्शा पर सवार होकर कौशांबी जनपद के गुलामीपुर गाँव में एक अंतिम संस्कार में शामिल होने जा रहे थे।

जब रिक्शा थाना क्षेत्र के बसवा गांव की मोड पर पहुंचा तभी अनियंत्रित होकर खंती में पलट गया। जिससे रिश्ते पर सवार सभी घायल हो गए घायलों को इलाज के लिए हरदो सीएचसी पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद मइकन व लल्लू को घर जाने की सलाह देते हुए। गंभीर रूप से घायल महमूदा व जरीना की चोट गंभीर देखते हुए सरकारी एंबुलेंस से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वही जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उनका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share