उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की सदर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला तुराबअली का पुरवा में मामूली बात को लेकर बडे़ भाई ने अपनी पत्नी, पुत्र व पुत्री के साथ मिलकर छोटे भाई व उसकी पत्नी को लाठी डन्डा व लोहे का राड मारकर घायल कर दिया। घायल अवस्था में छोटे भाई को इलाज के लिए अस्पताल पहुँचाया गया। जहाँ डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे है। जानकारी के अनुसार तुराबअली का पुरवा मोहल्ला निवासी बाबू लाल का पुत्र रामकुमार को उसका बडा भाई राजकुमार पत्नी लालती देवी पुत्र सचिन व पुत्री ज्योति ने घर में घुस कर लाठी डन्डा व राड मारकर घायल कर दिया और धमकी देते हुये पिता पुत्र फरार हो गये। घायला अवस्था में रामकुमार को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहाँ इलाज करा रहे घायल ने बताया कि वह सब्जी का ठेला लेकर फेरी पर गया था। वहीं उसकी पत्नी को मामूली विवाद को लेकर ज्योति व उसकी मां लालती देवी ने घर के अन्दर घुस कर लात घूसों से मारापीटा किसी तरह से वह उनसे बचकर बाहर भागी और मोबाइल द्वार उसने उसे जानकारी दिया। जब वह घर पहुंचा तो पहले से उसका भाई राजकुमार अपनी पत्नी व पुत्र पुत्री के साथ घात लगाये बैठा था पहुंचे ही चारों ने लाठी डन्डा सरिया से मार कर घायल कर दिया। वहीं धमकी दी जा रही है कि अगर सुलह नहीं करोगे तो जान से मार देंगे।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

