उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की खागा कोतवाली क्षेत्र के टेनी गाँव की।मोड़ पर शुक्रवार की शाम चार पहिया वाहन की टक्कर से बाइक सवार मां बेटा घायल हो गये। घायल अवस्था मे इलाज के लिए नज़दीकी स्वास्थ केंद्र पहुँचाया गया। जहां डॉक्टर ने महिला को मृत घोषित कर दिया। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के धर्ममंगतपुर मजरे नरवा गांव निवासी देवपाल सिंह कि 50 वर्षीय पत्नी कलावती अपने पुत्र पुष्पराज के साथ बाइक पर सवार होकर थरियांव थाना क्षेत्र के रामपुर गांव दवा देने आई वापस लौटते समय जैसे ही यह लोग टेनी गांव की मोड़ के पास पहुंचे तभी चार पहिया वाहन ने टक्कर मार दिया। जिससे मां बेटा घायल हो गये। गंभीर रूप से घायल कलावती को इलाज के लिए अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे के बाद मृतिका के परिजनों का रोरो कर हाल बेहाल है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share