उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की बिंदकी कस्बे में आर्य समाज के तीन दिवसीय वार्षिक उत्सव के दूसरे दिन भजन उपदेशक जगत वर्मा बोल इस दुनिया में जो आया है वह जाएगा जरूर जब तक जीवन है परोपकार कर ले पुण्य कमा ले और जीवन को सफल बना लें। जानकारी के अनुसार बिंदकी कस्बे के ललौली चौराहे के समीप दयानंद इंटर कॉलेज के सामने आर्य समाज मंदिर परिसर में आर्य समाज के तीन दिवसी वार्षिक उत्सव के दूसरे दिन शनिवार की सुबह 9 बजे मंत्र उच्चारण के साथ हवन पूजन किया गया। इसके बाद पंजाब से आए भजन उपदेशक जगत वर्मा द्वारा भजन के माध्यम से उपदेश दिए गए। इस मौके पर उन्होंने कहा की यहां पर जो आया है उसका जाना भी सुनिश्चित है इसलिए अधिक से अधिक परोपकार जीवन को सफल बनाने का काम करें। इस मौके पर आए हुए अन्य विद्वानों सुल्तानपुर से आए भजन उपदेशक आचार्य शुचिसद मुनी, हमीरपुर से आए भजन उपदेशक पंडित सेवक राम आर्य तथा फतेहपुर के उपदेश आचार्य भूदेव शास्त्री ने भी भजन उपदेश द्वारा अच्छे मार्ग में चलने की सीख दिया। इस मौके पर आर्य समाज के प्रधान श्रवण कुमार कोषाध्यक्ष कृष्ण कुमार मंत्री इंद्रधरलाल के अलावा वेद प्रकाश गुप्ता अरविंद गुप्ता उर्फ पप्पू यदुनंदन आर्य डॉक्टर महेश आर्य प्रिया दत्त पांडे जय ओमर जयदेव सिंह गप्पू गुप्ता वीरेंद्रगुप्ता आदि लोग मौजूद रहे।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

