Spread the love

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के ललौली थाना क्षेत्र के कोण्डार लोहारान गढवा गाँव में खेत में लकड़ी काट रहे युवक को भाई व उसके परिजनों ने मिलकर लाठी डन्डा व धारदार हथियार मार कर घायल कर दिया। जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। जानकारी के अनुसार कोण्डार गढवा गांव निवासी मेवालाल का 47 वर्षीय पुत्र सत्यनारायन को उसके भाई शिवहरी ने अपनी पत्नी गीता देवी पुत्री प्रीती व पुत्र पुष्पराज के साथ मिलकर लाठी डन्डा व धारदार हथियार मारकर घायल कर दिया। जिसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहाँ इलाज के दौरान घायल ने बताया कि उसकी पुत्री सलोनी की शादी सात मई को होना है। जिस पर वह खेत में ही खुद के बबूल के पेड़ की लकडी काट रहा था। तभी उसका भाई अपने परिवार सहित आया और लकड़ी काटने से मना किया। विरोध करने पर उसके भाई ने उस पर जान लेवा हमला कर घायल कर दिया है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By