उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिलाधिकारी रविन्द्र सिंह एवं पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक के संयुक्त तत्वाधान में तहसील खागा के सभागार में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। सम्पूर्ण समाधान दिवस तहसील खागा में जिलाधिकारी के निर्देश पर सरकार की संचालित जन कल्याणकारी योजनाओं से संबंधित विभिन्न विभागों स्वास्थ्य विभाग 20 दिव्यांग प्रमाण पत्र हेतु आवेदन, समाज कल्याण वृद्धापेंशन–03, दिव्यांग जन सशक्तिकरण–04 ट्राईसाईकिल आवेदन, स्वच्छ भारत मिशन –06 आवेदन, किसान सम्मान निधि के तहत फॉर्मर रजिस्ट्री –11, होम्योपैथिक–30 को दवा वितरित, जिला पूर्ति विभाग –32 यूनिट बढ़ाने एवं नए राशन कार्ड हेतु आवेदन, सीएम युवा–5 आवेदन, बैंक 20 लोगो ने ऋण आदि की जानकारी, आयुर्वेदिक चिकित्सा 69, महिला कल्याण विभाग 20 के अंतर्गत निराश्रित महिला पेंशन, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजनाओ की लगाए गए स्टालों के माध्यम से नागरिकों ने जानकारी ली। सम्पूर्ण समाधान दिवस में बेसिक शिक्षा, माध्यमिक शिक्षा, स्वास्थ्य, राजस्व, पुलिस, चकबंदी, विद्युत, आवास, वृद्धा, दिव्यांग, निराश्रित महिला पेंशन, कृषि, उद्यान, सिंचाई, नलकूप, जल निगम (ग्रामीण), बाल विकास, महिला कल्याण, जिला पूर्ति, पीडब्ल्यूडी, आरईएस आदि विभागों से संबंधित कुल 244 शिकायतें प्राप्त हुई, के सापेक्ष 23 का मौके पर उपस्थित अधिकारियों द्वारा निस्तारित कर दिया गया, शेष प्रार्थना पत्रों को सम्बंधित अधिकारियों को हस्थांतरित करते हुए समय सीमा के अन्दर गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने के निर्देश दिये। उन्होंने सम्पूर्ण समाधान दिवस में प्राप्त शिकायतों को निर्धारित समय सीमा में गुणवत्तापूर्व निस्तारण के सम्बंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए। दूर दराज से आए शिकायतकर्ताओं की समस्याओं को सुनते हुए जिलाधिकारी ने अधिकारियों से कहा कि फरियादियों की शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण त्वरित निस्तारण हो। उन्होंने संपूर्ण समाधान दिवस में सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि शासकीय कार्याे में लापरवाही कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। शासन की मंशा के अनुरूप लाभार्थीपरक/जन कल्याणकारी योजनाओ का लाभ हर गरीब पात्र व्यक्ति को मिले, कोई भी गरीब व्यक्ति शासन की जन कल्याणकारी योजनाओं से वंचित न रहने पाये। पुलिस अधीक्षक ने पुलिस विभाग से संबंधित शिकायतों को सुनते हुए संबंधितों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस अवसर उप जिलाधिकारी खागा, पुलिस क्षेत्राधिकारी खागा, तहसीलदार, नायब तहसीलदार, जिला विकास अधिकारी, परियोजना निदेशक डीआरडीए, जिला प्रोबेशन अधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी , जिला कृषि अधिकारी , सहायक श्रमायुक्त, जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी, जिला समाज कल्याण अधिकारी, एलडीएम, खंड विकास अधिकारी सहित राजस्व एवं पुलिस विभाग से सम्बंधित अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहें।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share