G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले में स्कूल चलो अभियान के पहले चरण का शुभारंभ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वाराणसी से किया। जिसका सजीव प्रसारण महात्मा गांधी सभागार कलेक्ट्रेट में छात्र-छात्राओं, शिक्षकों एवं जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में देखा एवं सुना गया। इसके पश्चात स्कूल चलो अभियान शुभारंभ वर्ष 2026- 27 निशुल्क पाठ्य पुस्तक वितरण का विधायक जहानाबाद और जिलाधिकारी ने कार्यक्रम का दीप प्रज्वलन कर और मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर शुभारंभ किया,कार्यक्रम में परिषदीय विद्यालय के बच्चों द्वारा सरस्वती वंदना और गणेश वंदना की शानदार प्रस्तुति दी गई जिसकी विधायक और जिलाधिकारी ने मुक्त कंठ से प्रशंसा की। कार्यक्रम में नवप्रवेशी विद्यार्थियों को किताबें देकर और माला पहनाकर स्वागत किया गया किताबें पाकर बच्चों के चेहरे खिल उठे। विधायक जहानाबाद राजेंद्र पटेल ने अपने संबोधन में सबसे पहले सभी अभिभावकों और शिक्षकों/शिक्षिकाओं को धन्यवाद ज्ञापित किया और कहा की किसी भी सभ्य समाज का निर्माण शिक्षकों और उनके विद्यार्थियों से होता है,आने वाले समय में यही बच्चे हमारे समाज की नींव रखेंगे और उसको एक संवेदनशील और महान समाज बनाएंगे। उन्होंने कहा की आज हमारी सरकार शिक्षा के क्षेत्र में अभूतपूर्व परिवर्तन की राह पर है प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के विजन से आज सभी परिषदीय विद्यालयों का कायाकल्प हो गया है और समाज के अंतिम पायदान तक शिक्षा की अलख जगी है। उन्होंने नामांकन अभियान को पूरी जन सहभागिता के साथ पर्व के रूप में मनाने का आह्वाहन किया और सभी शिक्षकों को इस अभियान में सक्रिय सहभागिता निभाते हुए संवेदन शीलता और मनोयोग से लगने के लिए प्रेरित किया। जिलाधिकारी रविन्द्र सिंह ने इस कार्यक्रम में उपस्थित।अभिभावकों,बच्चों व शिक्षकों को धन्यवाद देते हुए कहा की अगर विद्यालय में बच्चों की उपस्थिति शतप्रतिशत है और बच्चा अच्छा प्रदर्शन करता है तो इसका अभिभावक और शिक्षक को जाता है,इसमें इनकी महती भूमिका रहती है। उन्होंने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी से कहा की यह सुनिश्चित करने की आवश्यकता है की पिछले साल जितने बच्चों का नामांकन था वो दोबारा से नामांकन कराएं एवं नए नामांकन भी ज्यादा से ज्यादा हो इसके लिए आगनवाड़ी के बच्चों को जो बालवाटिका में आ रहे हैं उनका शतप्रतिशत नामांकन कराया जाए इस कार्य में आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों का भी सहयोग लिया जाए। उन्होंने सभी शिक्षकों को शुभकामनाएं देते हुए कहा की इस नामांकन अभियान को सभी शिक्षक पूरी तत्परता और संवेदनशीलता के साथ पूर्ण कराए जिससे आने वाले समय में प्रदेश में हम अच्छा कर पाएं और हमारी स्थिति बेहतर रहे। इसके पश्चात कलेक्ट्रेट परिसर से बाइक रैली और वैन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इस अवसर पर परियोजना निदेशक पी0डी0डी0आर0डी0ए0, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, शिक्षकगण, अभिभावक, छात्र-छात्राएं सहित सम्बन्धित उपस्थित रहे।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share