G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के मलवा थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे 2 पर बीती रात आगे चल रहे ट्राला ट्रक ने अचानक ब्रेक लगाने से पीछे चल रहा चार पहिया वाहन ट्राला से टकरा गया। जिससे चार पहिया वाहन सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल अवस्था मे उनको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर भर्ती कर इलाज कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार दिल्ली के पहलादपुर थाना क्षेत्र के रोहिनी सेक्टर 16 निवासी शिव शंकर का 22 वर्षीय पुत्र उमाकांत अपने मोहल्ला निवासी विजय के साथ बनारस से गृहस्ती का समय लोडर पर लोड कर वापस दिल्ली लौट रहा था। जब उसका चार वाहन मलवा थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे दो पर पहुंचा तभी आगे चल रहे ट्राला ट्रक ने अचानक ब्रेक ले लिया और मौसम खराब होने की चलते उमाकांत का वाहन ट्राला से जाकर भिड़ गया। जिसमें उमाकांत और विजय दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने सरकारी एंबुलेंस से घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचवाया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद विजय को रेफर कर उमाकांत को भर्ती कर उसका इलाज कर रहे है। घटना के बारे में उमाकांत ने बताया उसका साथी विजय भी घायल है उसका कही और इलाज रहा है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share