Spread the love

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की सदर कोतवाली क्षेत्र के नेशनल हाईवे 2 के बाईपास पर रात लगभग 3:00 बजे रोड वेज बस और डंपर की भिडन्त हो गई। जिसमें बस चालक गंभीर रूप से घायल हो गया घायल अवस्था मे उसको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जहाँ डॉक्टर उसका इलाज कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार आगरा जनपद की सदर कोतवाली क्षेत्र के शांति नगर मेन रोड देवरी निवासी रमेश बाबू का 39 वर्षीय पुत्र प्रदीप जो आगरा रोडवेज बस डिपो में चालक के पद पर कार्यरत है बीती रात वह आगरा से रोडवेज बस लेकर बनारस जा रहा था। जब बस सदर कोतवाली क्षेत्र के नेशनल हाईवे 2 के बाईपास पर पहुंची तभी डंपर से बस की भिड़ंत हो गई। जिसमें बस चालक प्रदीप कुमार घायल हो गया। घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को हुई तो तुरंत घटना स्थल पर पहुंच कर घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचवाया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By