उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के खखरेरू थाना क्षेत्र के कालू पुरवा गांव के समीप पेड़ पर चढ़कर बकरियों के लिए पत्ती तोड़ते समय पेड़ की डाल टूट गई और अधेड़ डाल सहित नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था मे उसको इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के कालू का पुरवा गांव निवासी मैकू लाल का 55 वर्षीय पुत्र संतोष कुमार गांव के समीप स्थित पेड़ पर चढ़कर जानवरों के लिए पत्ती तोड़ रहा था तभी पेड़ की डाल टूट गई और पत्ती तोड़ रहा सन्तोष डाल सहित नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की जानकारी परिजनों को हुई तो तुरन्त उसको इलाज के लिए हरदो सीएचसी लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद सरकारी एंबुलेंस के ईएमटी मोहर्रम अली व पायलेट योगेंद्र के साथ उसको जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वहीं जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share