उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के गाजीपुर थाना क्षेत्र के सरकंडी गांव के समीप चार पहिया वाहन से टकराकर बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के सरकंडी भवानी दीन का डेरा गांव निवासी बुद्धू लाल का 45 वर्षीय पुत्र नोखे लाल बाइक पर सवार होकर घर से किसी काम के लिए निकला था। जब उसकी बाइक थोड़ी दूर आगे पहुंची तभी गांव के समीप चार पहिया वाहन से उसकी भिड़ंत हो गई। जिसमें बाइक चालक नोखे लाल गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था में चार पहिया वाहन से उसको इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहाँ ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Total Views: 0

By

Share
Share