Spread the love

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के मलवां थाना क्षेत्र के उमर गहना गाँव में रविवार की सुबह मामूली बात को लेकर बहू ने सास को फुकनी से मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल अवस्था मे उसको इलाज के लिए अस्पताल पहुँचाया गया। जहाँ डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे है। जानकारी के अनुसार उमर गहना गांव निवासी स्व0 अर्जुन की 75 वर्षीय पत्नी रामश्री को रविवार की सुबह मामूली विवाद को लेकर बहू संगीता देवी पत्नी रमेश ने पहले अभ्रता किया उसके बाद गुस्से में आकर फुकनी से सास के सिर में ताबडतोड वार कर दिया। जिससे वृद्धा का सिर फट गया और वह गंभीर रूप से घायल हो गयी। घायल अवस्था मे उसको इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहाँ ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By