Spread the love

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के राधानगर थाना क्षेत्र के खुशवन्त राय नगर में संदिग्ध अवस्था मे युवती की अचानक तबियत बिगड़ जाने पर इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर भर्ती कर इलाज कर रहे थे तभी इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी। जानकारी के अनुसार खुशवक्त राय नगर निवासी स्व0 अजय शुक्ला की 18 वर्षीय पुत्री दिशा शुक्ला की शनिवार की देर शाम अचानक तबियत बिगड जाने पर इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे थे तभी इलाज दौरान उसकी मौत हो गयी सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सूत्रों द्वारा ज्ञात हुआ है कि युवती ने जहरीला पदार्थ खाया था जिसके कारण उसकी मौत हो गयी है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By