उत्तर प्रदेश फ़तेहपुर जिले की बिंदकी कस्बे में आर्य समाज के तीन दिवसीय वार्षिक उत्सव के अंतिम दिन मंत्र उच्चारण के बीच हवन पूजन हुआ। इस मौके पर भजन उपदेशक ने कहा कि ओम नाम जपने से ही जीवन का कल्याण होगा जीवन सफल होगा। बिंदकी कस्बे के ललौली चौराहे के समीप दयानंद इंटर कॉलेज के सामने आर्य समाज मंदिर परिसर में आर्य समाज के तीन दिवसीय वार्षिक उत्सव के अंतिम दिन रविवार की सुबह 9‌ बजे मंत्र उच्चारण के बीच हवन पूजन हुआ। हवन पूजन में भारी संख्या में लोग मौजूद रहे। हवन पूजन उपरांत भजन उपदेश कार्यक्रम प्रारंभ हुआ। इस मौके पर अपने गीत के माध्यम से कंचन लता गुप्ता ने अपने विचार रखते कहां की जीवन में हमेशा खुशी का माहौल बनाए रखना चाहिए। इस मौके पर भजन उपदेशक जगत वर्मा ने भजन के माध्यम से बताया कि ओम का नाम दुनिया में सबसे बड़ा नाम है और ओम नाम जपने से ही जीवन सफल होगा। इस मौके पर भजन उपदेशक सुचिशद मुनी भजन उपदेशक सेवक राम आर्य ने भी भजन के माध्यम से विचार रखें। इस मौके परआर्य समाज के प्रधान श्रवण कुमार कोषाध्यक्ष कृष्ण कुमार मंत्री इंद्रधर लाल वेद प्रकाश गुप्ता अरविंद गुप्ता यदुनंदन आर्य श्री चंद आर्य एडवोकेट राजेश, प्रभात कुमार डॉक्टर महेश्वरी प्रिया दत्त पांडे जय ओमर स्वाती ओमर जयदेव सिंह गप्पू गुप्ता वीरेंद्र गुप्ता आदि लोग मौजूद रहे।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share