उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के थरियांव थाना क्षेत्र के कमालीपुर गाँव में रविवार की सुबह शौंचक्रिया करने गयी। महिला की संदिग्ध अवस्था में तालाब में डूब जाने से मौत हो गयी। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतिका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार थानां क्षेत्र के कमालीपुर गाँव निवासी अमित कुमार की 26 वर्षीय पत्नी अनुसुईया देवी रविवार की सुबह लगभग 7 बजे घर के पीछे स्थित तालाब में शौचक्रिया करने गयी। तभी संदिग्ध अवस्था में तालाब में गिर गयी। जिससे उसकी डूब जाने से मौत हो गयी। उधर काफी देर बीत जाने के बाद घर वापस नहीं आई तो परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू कर दी। तभी तालाब के किनारे चप्पल देख गांव वालों ने तालाब में कूद कर शव को बाहर निकाला घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताते है कि एक वर्ष पूर्व दोनो प्रेम विवाह किया था।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

