Spread the love

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के हथगाम थाना क्षेत्र के अहिरनपर मजरे सिठौरा गाँव में बीती रात घर में सो रहे युवक को जहरीले कीडे ने काट लिया। जानकारी होने पर परिजन उसको इलाज के लिए अस्पताल ला रहे थे। तभी रास्ते में उसकी मौत हो गयी। जानकारी के अनुसार अहिरनपर मजरे सिठौरा गांव निवासी कल्लू का 41 वर्षीय पुत्र शत्रुघन घर में सो रहा था। तभी उसको किसी जहरीले कीड़े ने काट लिया। जिसकी जानकारी उसके परिजनों को हुई तो तुरन्त उसे इलाज के लिए अस्पताल ला रहे थे। तभी रास्ते में उसकी मौत हो गयी। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्यम के लिए भेज दिया। घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By