उत्तर प्रदेश फ़तेहपुर जिले के जफरगंज थानां क्षेत्र के केवई गांव के समीप ट्रैक्टर ने बाइक को टक्कर मार दिया। जिससे बाइक चालक सहित तीन लोग घायल हो गए। घायल अवस्था मे सभी को इलाज के लिए नज़दीकी स्वास्थ केंद्र पहुँचाया गया। जहाँ डॉक्टर ने एक को मृत घोषित करते हुए घायलो का इलाज कर रहे है। जानकारी के अनुसार ललौली थानां क्षेत्र के जदरहा गाँव निवासी पतरिया का पुत्र चांद बाबू अपनी दादी कदीमुन निशा और 10 वर्षीय बहन शाहिबा को बाइक पर सवार कर जहानाबाद दवा कराने गया था। वहाँ से वापस लौटते समय जब उसकी बाइक जफरगंज थानां क्षेत्र के केवई गांव के समीप पहुंची तभी ट्रैक्टर ने बाइक को टक्कर मार दिया। जिससे बाइक पर सवार तीनो घायल हो गए घटना की सूचना सरकारी एम्बुलेन्स को दी गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एम्बुलेन्स ने घायलो को इलाज के लिए बिंदकी सीएचसी पहुँचाया। जहाँ डॉक्टर ने शाहिबा को मृत घोषित करते हुए घायलों का इलाज कर रहे है। वही सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतिका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

