Spread the love

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की खागा कोतवाली क्षेत्र के नेशनल हाइवे 2 पर इस्कुरी भोगलपुर गाँव के ओवर ब्रिज पर रविवार की देर रात अनियंत्रित पिकअप रोड किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई। जिसमें वृद्ध सहित दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल अवस्था में इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर दोनों को मृत घोषित कर दिया। जानकारी के अनुसार थरियांव थाना क्षेत्र के कमालीपुर गांव निवासी शिवशंकर का 40 वर्षीय पुत्र कमलेश अपने 60 वर्षीय मौसिया मूलचन्द्र पुत्र स्व0 द्वारिका प्रसाद के साथ पिकअप में आलू लादकर प्रयागराज जा रहा था। रात लगभग दस बजे जैसे ही ये लोग इस्कुरी भोगलपुर ओवर ब्रिज पर पहुंचे तभी अनियंत्रित होकर पिकअप रोड किनारे खड़े ट्रक में घुस गया। जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को तत्काल सरकारी एंबुलेंस से इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां इमरजेंसी में तैनात डॉक्टर ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। सूचना पाकर पुलिस ने जिला चिकित्सालय मार्च्युरी हाउस पहुंचकर शवों का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By