उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की सदर कोतवाली क्षेत्र के चौफेरवा के समीप सोमवार की दोपहर अनियंत्रित होकर ई-रिक्शा पलट जाने से उसमें सवार बालिका सहित आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। घायल अवस्था मे सभी को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जहाँ डॉक्टर भर्ती कर जनका इलाज कर रहे है। जानकारी के अनुसार हथगाम थाना क्षेत्र के लाल का पुरवा गांव निवासी जगदीश का 45 वर्षीय पुत्र अवध राम ई-रिक्शा चालक है। बताते हैं कि गांव के ही स्व0 जगदेव का 72 वर्षीय पुत्र राम विशाल, मनिया देवी पत्नी राम विशाल 70 वर्ष, तारावती पत्नी सोहनलाल 55 वर्ष, महाविरिया पत्नी लल्लू 46 वर्ष, लल्लू पुत्र स्व0 जगदीश 50 वर्ष व 6 वर्षीय लक्ष्मनिया पुत्री कृष्णा तीरा करके हुसैनगंज थाना क्षेत्र के मोहद्दीपुर से वापस लौट रहे थे। बताते हैं कि जैसे ही ये लोग चौफेरवा के समीप पहुंचे तभी सामने स्कूटी से आ रही महिला रामावती पत्नी 30 वर्षीय निवासी सहानीपुर थाना हुसैनगंज शहर से घर वापस जा रही थी। उसकी स्कूटी में बाइक सवार ने टक्कर मार दिया। जिससे वह रोड पर गिर गई। जिसे बचाने के चक्कर में ई-रिक्शा पलट गया जिससे सभी लोग घायल हो गए। घटना की सूचना सरकारी एम्बुलेन्स को दी गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एंबुलेंस ने सभी घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुँचाया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उनका इलाज कर रहे है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share