उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के अयाह शाह में विधायक विकास गुप्ता के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी का 47वां स्थापना दिवस बड़े हर्षोल्लास, उत्साह एवं संगठनात्मक ऊर्जा के साथ मनाया गया। इस अवसर पर पार्टी कार्यकर्ताओं, ग्रामीणों, युवाओं एवं महिलाओं की भारी उपस्थिति रही। कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी तथा डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी के चित्रों पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इसके पश्चात उपस्थित कार्यकर्ताओं ने पार्टी की विचारधारा, संगठनात्मक मूल्यों एवं राष्ट्रसेवा के संकल्प को पुनः दोहराया। इस अवसर पर उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए विधायक विकास गुप्ता ने भारतीय जनता पार्टी के गौरवशाली इतिहास, सिद्धांतों एवं राष्ट्र निर्माण में पार्टी की महत्वपूर्ण भूमिका पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी आज विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी बन चुकी है, जिसका मूल उद्देश्य राष्ट्रहित, गरीब कल्याण, अंत्योदय तथा “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास” के संकल्प को साकार करना है। उन्होंने कार्यकर्ताओं का आह्वान करते हुए कहा कि वे केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने का कार्य करें तथा संगठन को और अधिक सशक्त एवं सक्रिय बनाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं।
इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष विनोद पाण्डेय, पूर्व मंडल अध्यक्ष देवराज सिंह, पूर्व मंडल अध्यक्ष रजोल मिश्र, मंडल महामंत्री रुद्रपाल सिंह, सुधीर सिंह, वरिष्ठ पार्टी पदाधिकारी, मंडल एवं बूथ स्तर के कार्यकर्ता, क्षेत्र के गणमान्य नागरिक एवं बड़ी संख्या में युवा एवं महिलाएं उपस्थित रहे। कार्यक्रम का वातावरण पूर्णतः राष्ट्रभक्ति, संगठनात्मक समर्पण एवं जनसेवा के संकल्प से ओत-प्रोत रहा।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share