उत्तर प्रदेश फ़तेहपुर जिलें की सदर कोतवाली क्षेत्र के बिसौली चौराहे के समीप अनियंत्रित ई-रिक्शा पलट गया। जिससे रिक्शा चालक घायल हो गया। हादसे की जानकारी उसके परिजनों को हुई तो तुरंत परिजन घटना स्थल पर पहुंचे और घायल को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। जहाँ डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार सदर कोतवाली क्षेत्र के चक बिसौली गांव निवासी चन्द्रपाल का 40 वर्षीय पुत्र रामचन्द्र जो ई-रिक्शा चालक है। बताते हैं कि शहर से रिक्शा ले वापस गांव जा रहा था। तभी गांव के समीप अनियंत्रित होकर ई-रिक्शा पलट गया। जिससे वह घायल हो गया हादशे की जानकारी उसके परिजनों को हुई तो फोन कर घटना की सूचना सरकारी एंबुलेंस को दिया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एंबुलेंस ने घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Total Views: 0

By

Share
Share