उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले में उप कृषि निदेशक ने बताया कि कृषक भाइयों को सूचित किया जाता है कि फार्मर रजिस्ट्री के अंतर्गत प्रदेश के कृषक विवरण को एग्री स्टैक के अंतर्गत तैयार कर डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर में संकलित किया जाएगा। इस हेतु भारत सरकार द्वारा भूलेख के डेटाबेस को समेकित कर प्रत्येक राजस्व ग्राम के प्रत्येक समान नाम व पिता के नाम वाले कृषकों के ऑनलाइन बकेट तैयार कर राज्य को ऑनलाइन उपलब्ध कराया गया है, जिसका प्रयोग कर राज्य स्तर से फार्मर रजिस्ट्री तैयार किया जाना है। फार्मर रजिस्ट्री में किसान के समस्त गाटे एक साथ संकलित होकर आधार से लिंक हो जायेगें। फार्मर रजिस्ट्री निर्माण की प्रगति की समीक्षा से यह तथ्य प्रकाश में आया है कि जनपद में अभी भी बड़ी संख्या में कृषक इस प्रक्रिया से आच्छादित नहीं हुए हैं को दृष्टिगत रखते हुए एक विशेष अभियान चलाकर फार्मर रजिस्ट्री बनायी जायेगी। निकट भविष्य में फार्मर रजिस्ट्री को शासन की ओर से चलाई जा रही विभिन्न लाभार्थीपरक योजनाओं का आधार बनाने की संभावना है। तत्क्रम में शासन स्तर पर दिनांक 30 अप्रैल, 2026 तक सभी ऐसे कृषकों, जो प्रधान मंत्री किसान सम्मान योजना से आच्छादित हैं को पूर्णतः संतृप्त किए जाने का निर्णय लिया गया है। उपर्युक्त के दृष्टिगत प्रधान मंत्री किसान सम्मान योजना से आच्छादित शत-प्रतिशत कृषकों की फार्मर रजिस्ट्री पूर्ण कराए जाने हेतु दिनांक 6 अप्रैल, 2026 से दिनांक 15 अप्रैल, 2026 तक एक विशेष अभियान चलाकर प्रत्येक राजस्व ग्रामवार फार्मर रजिस्ट्री कैम्प का आयोजन किया जा रहा है। फार्मर रजिस्ट्री कैम्प में राजस्व विभाग के लेखपाल, कृषि विभाग के समस्त क्षेत्रीय कार्मिक, पंचायतराज विभाग के समस्त सचिवों की ड्यूटी राजस्व ग्रामवार आयोजित फार्मर रजिस्ट्री कैम्प में ड्यूटी लगायी गयी है, जिसमें फार्मर रजिस्ट्री से वंचित कृषकों की मौके पर ही फार्मर रजिस्ट्री को तैयार कराया जायेगा। कृषक भाइयों से अपील है कि अधिक से अधिक संख्या में फार्मर रजिस्ट्री कैम्प में उपस्थित होकर अपनी फार्मर रजिस्ट्री को तैयार करायें एवं शासन द्वारा संचालित विभागीय योजनाओं का लाभ प्राप्त करें।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share