उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के धाता स्वतंत्र भारत के पहले निर्दलीय विधायक दादा दीप नारायण सिंह चौराहे के सौन्दर्यीकरण, क्षेत्र की खस्ताहाल विभिन्न सड़कों तथा बंदरों से होने वाले किसानों के नुकसान को लेकर सोमवार को भाकियू के ब्लॉक अध्यक्ष अशोक कुमार सिंह की अगुवाई में लगभग एक दर्जन मांगों को लेकर सैकड़ों किसानों ने धरना दिया। उन्होंने कहा कि सरकार इस तरह से किसानों के हितों की अनदेखी नहीं कर सकेगी। यदि 7अप्रैल बारह बजे तक कोई जिम्मेदार प्रशिसनिक अधिकारी नहीं आता तो चक्का जाम किया जाएगा। जिसकी जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी। भारतीय किसान यूनियन के इस धरने में प्रमुख रूप से परसिद्धपुर मार्ग का डामरीकरण, सोनारी रोड से अजरौली ग्राम सभा तक सड़क को गड्ढा मुक्त किए जाने, धाता से गोड़वापर, रामपुरवा, ऐमापुर, ग्राम्य दर्शन इंटर कॉलेज तक, अहमदपुर कुसुंबा से मखौआ, पर गांव तक डामरीकरण कराए जाने, भीमपुर सहित सभी भु मार्गों का डामरीकरण एवं गड्ढा मुक्त किया जाय। सभासद *सुनील कुमार* के द्वारा आवासों में धांधली करवाना व पात्र लोगों को आवास के लाभ से वंचित करना,गाटा संख्या 97व98 तालाबी नंबर में अवैध मकान बने होने की शिकायत नरेश पासवान के द्वारा 2 वर्षों से किए जाने के बाद अब तक कोई निदान न होने को लेकर किसान यूनियन आर पार की लड़ाई लड़ेगी। धाता में वार्ड नंबर दो में गाटा संख्या 2061 ग्राम पंचायत की जमीन पर अवैध कब्जा हटाने के साथ दीप नारायण चौराहे से सूर्य कुंड तालाब तक अतिक्रमण हटाया जाना किसान यूनियन की मुख्य मांगों को लेकर किसान यूनियन आर-पार की लड़ाई को देखते हुए धरने का आयोजन किया गया है। भाकियू अध्यक्ष अशोक कुमार सिंह ने कहा कि जब-तक कोई सक्षम अधिकारी द्वारा मौके पर पहुंच कर सभी कार्यों को ससमय पूरा करने का आश्वासन नहीं देता तब तक धरना जारी रहेगा।धाता कस्बे का गेहूं क्रय केंद्र हरदासपुर थोन किए जाने से क्षेत्र के किसानों को गेहूं विक्रय में समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है अतः गेहूं क्रय केंद्र धाता, लिहई, डेंडासई किया जाय। किसने की समस्याओं को लेकर भारतीय किसान यूनियन हमेशा से संवेदन शील रहा है उपरोक्त सभी मांगों पर शीघ्र ही विचार न किया गया तो भाकियू द्वारा व्यापक आंदोलन धरना प्रदर्शन किया जाएगा जिसकी जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी। इस धरने में ब्लॉक अध्यक्ष अशोक कुमार सिंह, जि सं मंत्री धनंजय सिंह, जिला सचिव के पी सिंह, तहसील उपाध्यक्ष धीरेंद्र सिंह, युवा ब्लॉक अध्यक्ष रबीकरन सिंह, युवा जिला संयोजक महेश फौजी, गंगा सिंह, भैया लाल मिस्त्री, राजू सिंह, नरेश मौर्य, बुद्ध राज, कामता, कुलदीप सिंह, शीतल, गिरजा शंकर शिक्षक प्रकोष्ठ, नथन सिंह, राजू टेकमान, रूबी देवी, गीता देवी एवं सुनीता सहित एक सैकड़ा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

