उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के राधा नगर थानां क्षेत्र के बिलन्दपुर गाँव में अपने घर की छत से उतर रही महिला का बैलेंस बिगड़ा और वह नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। हादशे की जानकारी उसके परिजनों को हुई तो तुरंत उसको इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे है। जानकारी के अनुसार थानां क्षेत्र के बिलन्दपुर गाँव निवासी औरेंद्र की 45 वर्षीय पत्नी ननकी देवी अपने घर की छत से सीढियो से उतर रही थी। तभी उसका बैलेंस बिगड़ा और वह नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। हादशे की जानकारी उसके परिजनों को हुई तो तुरन्त फोन कर घटना की सूचना सरकारी एम्बुलेन्स को दिया। सूचना मिलते ही घटना स्थल पर पहुंची एम्बुलेन्स ने महिला को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुँचाया। वही जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर महिला का इलाज कर रहे है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Total Views: 0

By

Share
Share