उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के हुसैनगंज थाना क्षेत्र के पुरेमीतन गाँव के समीप अनियंत्रित बाइक सवार गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के पुरेमीतन गांव निवासी राम लाल का 28 वर्षीय पुत्र सुरजीत बाइक पर सवार होकर जमरांवा लाही से तेल निकलवाने जा रहा था। तभी गाँव के समीप ही उसकी बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। जिससे वह घायल हो गया हादशे की जानकारी उसके परिजनों को हुई तो तुरन्त घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए हुसैनगंज सीएचसी लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद सरकारी एंबुलेंस से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वही जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share