उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के राधा नगर थाना क्षेत्र के जोनिहा रोड पर जय राम नगर के समीप बाइको की भिडन्त में एक बाइक सवार घायल हो गया। घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार बकेवर थाना क्षेत्र के देवमई गांव निवासी लोली बाबा का 50 वर्षीय पुत्र शिव प्रसाद बाइक पर सवार होकर घर से किसी काम के लिए शहर आ रहा था। जब उसकी बाइक राधा नगर थाना क्षेत्र के जोनिहा रोड पर जयराम नगर के समीप पहुंची तभी दूसरे बाइक सवार से उसकी भिडन्त हो गई।जिसमें शिवप्रसाद घायल हो गया घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए नजदीकी प्राइवेट हॉस्पिटल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वहीं जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

