G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के बकेवर थाना क्षेत्र के कंशमीरी गांव की मोड पर डीसीएम और ट्रक चेचिस की भिडन्त हो गई। जिसमें डीसीएम चालक घायल हो गया घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के कस्बा निवासी जय नारायन का 38 वर्षीय पुत्र योगेंद्र जो डीसीएम चलाकर अपने परिवार का भरण पोषण करता है। रोज की भांति वह डीसीएम चलाकर जा रहा था। तभी थाना क्षेत्र के कंशमीरी गांव की मोड पर ट्रक की चेचिस से उसकी भिड़ंत हो गई। जिसमें डीसीएम चालक योगेंद्र घायल हो गया। हादसे की जानकारी उसके परिजनों को हुई तो तुरंत घटना स्थल पर पहुंचे और घायल अवस्था उसको इलाज के लिए जहानाबाद सीएचसी पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद सरकारी एंबुलेंस के ईएमटी बलवंत व पायलट विजय के साथ जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।वहीं जिला अस्तर पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share