फतेहपुर। असोथर थानां क्षेत्र के कस्बे में अपने घर की खुली छत पर काम कर रही महिला छत से नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। हादशे की जानकारी उसके परिजनों को हुई तो तुरंत उसको इलाज के लिए नज़दीकी स्वास्थ केंद्र लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर ने महिला की हालत गंभीर देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार थानां क्षेत्र के कस्बा के बढ़इन मोहल्ला निवासी स्व. सुबराती की 70 वर्षीय पत्नी मैकी अपने घर की खुली छत काम कर रही थी। तभी वह छत से नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। हादशे की जानकारी उसके परिजनों को हुई तो तुरन्त उसको इलाज के लिए असोथर सीएचसी लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद सरकारी एम्बुलेन्स से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वहीं अचेत अवस्था मे जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर ने महिला की हालत गम्भीर देखते हुए कानपुर मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया। वही महिला के साथ अस्पताल पहुंचे उसके पुत्र मुमताज़ ने बताया कि घर छत माँ गई थी। तभी छत से नीचे गिरकर अचेत हो गई है असोथर सीएचसी लेकर गए वहाँ कोई फायदा न होने पर डॉक्टर ने यहां भेज दिया है अब यहाँ से डॉक्टर कानपुर भेज रहे है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share