Spread the love

फतेहपुर। मलवा थाना क्षेत्र के भदबा गाँव में किशोरी को परिजनों ने किसी बात को लेकर डाट दिया। परिजनों की डाँट से क्षुब्ध होकर उसने जहरीला पदार्थ खाकर अपनी जीवन लीला समाप्त करने का प्रयास किया। जिसकी जानकारी उसके परिजनों को हुईं तो तुरन्त उसको इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे। जहाँ डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे है। जानकारी के अनुसार थानां क्षेत्र के भड़बा गांव निवासी प्रमोद कुमार की 14 वर्षीय पुत्री पारुल को आज दोपहर परिजनों ने किसी बात को लेकर डांट डपट दिया। परिजनों की डाँट से क्षुब्ध होकर उसने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। कुछ समय पश्चात जब उसकी हालत बिगडने लगी तो परिजनो को जानकारी हुई। तुरन्त परिजन अपने प्राइवेट वाहन से किशोरी को इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By