उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के जोनिहा रोड पर कोरवाँ गांव के समीप बाइको की भिडन्त में एक बाइक सवार महिला घायल हो गई। घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार कल्यानपुर थाना क्षेत्र के गौशपुर गांव निवासी सुखलाल की 40 वर्षीय पत्नी लीलावती अपने पति के साथ बाइक पर सवार होकर बिन्दकी कोतवाली क्षेत्र के जोनिहा गांव में एक अंतिम संस्कार में शामिल होने जा रही थी। जब उसकी बाइक कोतवाली क्षेत्र के कोरवाँ गांव के समीप पहुंची तभी दूसरी बाइक से उसकी भिडन्त हो गई। जिसमें लीलावती गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल अवस्था मे उसको इलाज के लिए बिंदकी सीएचसी पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद महिला की हालत गंभीर देखते हुए सरकारी एंबुलेंस के ईएमटी अभिषेख व पायलट जितेंद्र कुमार के साथ जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वहीं जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

