Spread the love

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की सदर कोतवाली क्षेत्र के हरिहरगंज ओवर ब्रिज के समीप बाइकों की भिडन्त में एक बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था मे उसको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के जोशियान मोहल्ला निवासी निजाम का 43 वर्षीय पुत्र रिजवान बाइक पर सवार होकर घर से किसी काम के लिए ललौली थाना क्षेत्र के बहुआ कस्बे जा रहा था। जब उसकी बाइक कोतवाली क्षेत्र के हरिहरगंज ओवर ब्रिज के समीप पहुंची। तभी दूसरे बाइक सवार से उसकी भिडन्त हो गई। जिससे रिजवान घायल हो गया हादसे की जानकारी उसके परिजनों को हुई तो तुरंत परिजन घटना स्थल पर पहुंचे और अपने प्राइवेट वाहन से उसको इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहाँ ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By