फतेहपुर जिले के किसनपुर थाना क्षेत्र के विजयीपुर गाँव के समीप रोड़ पार कर रही नील गाय से टकराकर बाइक सवार गम्भीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था मे उसको इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार थानां क्षेत्र के विजयीपुर गांव निवासी करन का 18 वर्षीय पुत्र कमल बाइक पर सवार होकर घर से किसी काम के लिए ख़ागा कस्बे जा रहा था। जैसे ही वह अपने गाँव से थोड़ी दूर आगे पहुंचा तभी अचानक रोड पार कर रही नीलगाय से उसकी बाइक टकरा गई। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया घायल अवस्था मे उसको इलाज के लिए हरदो सीएचसी पहुँचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद सरकारी एम्बुलेन्स से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वही जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

