उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले में भाजपा पार्टी द्वारा जिला कार्यालय में आयोजित हुई संगोष्ठी, वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ताओं का किया गया अभिनंदन। सोमवार को भारतीय जनता पार्टी के 47वें स्थापना दिवस पर अटल पथ जेल रोड स्थित कार्यालय में संगोष्ठी आयोजित हुई। जिसमें भारतीय जनता पार्टी के विचारों को वक्ताओं द्वारा रखा गया।जिलाध्यक्ष अन्नू श्रीवास्तव द्वारा उपस्थित पार्टी के वरिष्ठजनों का माल्यार्पण व अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया। उपस्थित पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के मध्य वरिष्ठजनों द्वारा संगठनात्मक स्वानुभव विचारों को सभी के बीच रखा गया। पार्टी के वरिष्ठ वक्ताओं द्वारा संगठन के प्रारंभिक चरण की कठिनाईयों को विन्दुवार रखते हुए तत्कालीन कठिनाइयों खासतौर पर आपातकाल के अत्याचारों की चर्चा की गई। वहीं पार्टी के विकास के गतिविधि को विस्तृत रूप से रखा गया ।वक्ताओं ने कहा कि विश्व के सबसे बड़े राजनीतिक संगठन भारतीय जनता पार्टी की स्थापना 6 अप्रैल, 1980 को ‘राष्ट्रवाद’ और ‘एकात्म मानववाद’ की विचारधारा के आधार पर हुई थी। 6 अप्रैल 1980 को नई दिल्ली के कोटला मैदान में औपचारिक गठन के बाद श्रद्धेय पंडित अटल बिहारी वाजपेयी एवं लालकृष्ण आडवाणी ने पार्टी को स्थापित किया। वर्ष 1984 के लोकसभा चुनावों में भाजपा केवल 2 सीटें जीत पाई थी। श्रद्धेय अटल जी की राष्ट्रवाद की जगाई अलख आज विश्व की विशालतम पार्टी के रूप में प्रतिष्ठित है। उपस्थित वरिष्ठजनों का आभार व्यक्त करते हुए जिलाध्यक्ष अन्नू श्रीवास्तव द्वारा अपने सम्बोधन में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा श्रद्धेय पंडित अटल बिहारी वाजपेयी के राष्ट्रवादी विचारों से अभिंचित करते हुए भाजपा की विचारधारा को जन – जन तक पहुंचाने का काम किया जा रहा है। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल एवं दूरदर्शी नेतृत्व में राष्ट्र प्रथम के ध्येय के साथ भारतीय जनता पार्टी विकसित भारत, आत्मनिर्भर भारत की दिशा में तेजी आगे बढ़ रही है। भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस पर आप समस्त कार्यकर्ताओं को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देता हूं। हम सभी एक साथ मिलकर राष्ट्र निर्माण में अपनी भागदारी के संकल्प व विश्वास को आगे बढ़ाने में समर्पित भाव से योगदान देने में अग्रणी रहेंगे। संगोष्ठी में कृष्णा पासवान, राजेंद्र पटेल,करण सिंह पटेल, दिनेश बाजपेई,आशीष मिश्रा, अभय प्रताप सिंह, विक्रम सिंह , सुशीला मौर्या, पंकज त्रिपाठी, लवकुश मौर्या,पुष्पराज पटेल, पंकज त्रिवेदी, अपर्णा सिंह गौतम, कुलदीप भदौरिया, उदय लोधी,सुधीर मिश्रा, प्रवीण सिंह, अरिमर्दन सिंह, सुनीता गुप्ता, गौरव शुक्ला, शिवाकांत तिवारी, कमलेश, योगी,विजय प्रताप सिंह,अमित शिवहरे, जसवंत गिहार, नितिन सिंह,हिमांशु श्रीवास्तव,राजा सिंह कछवाह, सुमित द्विवेदी,शरद श्रीवास्तव, सिद्धार्थ दीक्षित,जितेंद्र सिंह गौतम, मनोज निषाद, शिवपूजन तिवारी, महेश कुशवाहा, छोटू महराज,अक्षय लोधी,शानू सिंह, योगेश पांडेय सहित पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे। स्थापना दिवस कार्यक्रम में सोमवार को पार्टी कार्यालय में जिलाध्यक्ष अन्नू श्रीवास्तव के नेतृत्व में संगठन के वरिष्ठजनों को सम्मानित किया गया जिसमें राधेश्याम गुप्ता, महेंद्रनाथ बाजपेई, राजकुमारी लोधी, अमरनाथ चौरसिया, रमाकांत त्रिपाठी, मनोज शुक्ला, श्यामलाल निषाद, जयपाल वर्मा, सुशील नारायण शुक्ला, मताबदल लोधी, रमेश सचान, रामप्रकाश लोहिया, प्रेमा सिंह राठौर, राजेंद्र गर्ग, शिवशंकर अग्निहोत्री, जगदीश तिवारी, गिरिजा दत्त बाजपेई, गोविन्द तिवारी, राधेश्याम हयारण, सत्य भगवान, शिवप्रसाद त्रिपाठी, हरिओम रस्तोगी,रज्जनलाल त्रिवेदी, विनोद गुप्ता, डॉ विजय सचान,देवनाथ धाकड़े, जगन्नाथ गांधी, रामप्रकाश गुप्ता सहित पार्टी के वरिष्ठजनों को माल्यार्पण व अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया। भारतीय जनता पार्टी के 47वें स्थापना दिवस पर जिला कार्यालय को कार्यकर्ताओं द्वारा फूलों की लड़ियों से सजाया गया, जिला पदाधिकारियों द्वारा सभी आगंतुकों का स्नेहिल शुभकामनाओं के साथ स्वागत अभिनंदन किया गया, वहीं स्थापना दिवस की पूर्व संध्या पर कार्यालय रंग-बिरंगी रोशनी से जगमगाया गया, कार्यालय में कार्यकर्ताओं को प्रेरित करने के उद्देश्य से पार्टी के महापुरुषों के विचारों के स्टीकर,बैनर लगाए गए।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

