उत्तर प्रदेश फ़तेहपुर जिले में मिशन शक्ति विशेष अभियान फेज- 5.0 के अंतर्गत संस्कृतिक कार्यक्रम एवं नारी सम्मान समारोह का कार्यक्रम जिलाधिकारी रविन्द्र सिंह व पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक की उपस्थिति में सरदार बल्लभ भाई पटेल प्रेक्षागृह में सम्पन्न हुआ। जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक महोदय ने दीप प्रज्वलित कर व मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण करके किया। स्कूली छात्राओं ने संस्कृतिक कार्यक्रम की मनमोहक प्रस्तुति के साथ नारी शक्ति का आकर्षक प्रदर्शन किया। जिसकी भूरी – भूरी प्रशंसा की गई। जिलाधिकारी रविन्द्र सिंह ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा शासन के मंशानुरूप नवरात्रि से मिशन शक्ति फेज 5.0 कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान एवं स्वालंबन व सशक्तिकरण करना है। महिला सशक्तिकरण से ही पूरे समाज का विकास संभव है। महिलाए सभी क्षेत्रों में आगे बढ़ रही है। उन्होंने अभिभावकों से अपील कि अपने पुत्र/पुत्रियों को समान व्यवहार एवं समान अवसर दे जिससे कि बच्चियां भी बराबर का अवसर पाकर अपने भविष्य को निखार सके और सशक्त बन सके। समाज में लिंग के अनुसार भेदभाव नहीं करना चाहिए जबकि समाज में काफी बदलाव हुआ है और लोगों को अपनी सोच बदलने की जरूरत है जिससे कि बेटियों को आगे बढ़ने से कोई न रोक सके।

उन्होंने कहा कि महिलाए भी समाज में ऐसा कार्य करने की कोशिश करे जिससे कि अपने आप को रोल मॉडल के रूप में प्रस्तुत कर सके जैसे कि पर्यावरण संरक्षण में, सशक्तिकरण की दिशा में, स्वालंबन की दिशा में अन्य के क्षेत्र में कार्य कर दूसरी महिलाओं के लिए प्रेरणा स्त्रोत बन रही है। उन्होंने विद्यालयों के शिक्षकों से कहा कि बच्चों को नैतिक मूल्यों की शिक्षा दे जो सही मायने में महिला सशक्तिकरण की दिशा में सकारात्मक कदम होगा। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार/राज्य सरकार द्वारा संचालित महिला हित की योजनाओं अधिनियमों, एक्टो, टोल फ्री नंबरों, आदि के बारे में जागरूक करने के लिए संबंधित अधिकारी कार्ययोजना बनाकर विद्यालयों में जागरूकता कार्यक्रम कराए। पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि मिशन शक्ति का यह पांचवां चरण चल रहा है जनपद में महिलाओं के सुगमता के लिए हर थाने में एक मिशन शक्ति केंद्र की स्थापना की गई है। जिसमें की महिला पुलिस कर्मी 24 घंटे तैनात रहती है जो महिलाएं थाने में जाती हैं उनकी बात सुगमता से सुनी जाती है और संवेदन शीलता के साथ निस्तारण किया जाता है। उन्होंने कहा कि सभी महिलाएं हम सबको अपने फेमिली का हिस्सा समझे और बिना हिचकिचाए अपनी बात सुगमता से हम तक पहुंचाए। एक बार शिकायत दर्ज हो जाने पर संवेदन शीलता के साथ आपकी गोपनीयता बनाए रखते हुए नियमानुसार कड़ी कार्यवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि साइबर सुरक्षा से संबंधित कार्ययोजना बनाकर सभी स्कूलों में साइबर फ्रॉड, साइबर सुरक्षा से संबंधित जागरूकता कार्यक्रम किए जाएंगे। उन्होंने महिला हेल्पलाइन 1090,112, साइबर से संबंधित 1930, आदि टोल फ्री नंबरों के बारे में भी जानकारी दी। कार्यक्रम में उत्कृष्ट सराहनीय कार्य करने वाले विभिन्न क्षेत्र की नारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया और उनके कार्यों की भूरी – भूरी प्रशंसा भी की गई। और कहा कि ये सभी नारी सशक्तिकरण का उदाहरण हैं समाज की महिलाएं इनसे प्रेरणा लेकर आगे बढ़े। दिव्यांग महिलाओं को ट्राई साईकिल एवं मानसिक दिव्यांग बच्चों को MR किट का वितरण किया गया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक द्वारा जिलाधिकारी को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर जिला दिव्यागजन सशक्तिकरण अधिकारी, जिला प्रोबेशन अधिकारी, पुलिस क्षेत्राधिकारी, भारी संख्या में महिलाए, छात्राएं सहित सम्बन्धित उपस्थित रहे।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

