उत्तर प्रदेश फ़तेहपुर जिले की बिंदकी कोतवाली क्षेत्र में स्वास्थ्य विभाग द्वारा सास बहू बेटा सम्मेलन का किया गया आयोजन। कार्यक्रम में मौजूद विधायक राजेंद्र सिंह पटेल तथा विधायक जयकुमार सिंह जैकी तथा मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर इश्तियाक अहमद एवं ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि सुरेंद्र उत्तम आदि को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अधीक्षक डॉक्टर धर्मेंद्र सिंह ने सम्मानित किया। इस मौके पर कहा गया कि डॉक्टर भगवान का रूप होते हैं और कहां गया कि डॉक्टर के साथ-साथ स्वास्थ्य विभाग के सभी कर्मचारियों का सम्मान करना चाहिए। क्योंकि उनके कड़ी मेहनत का परिणाम ही रहता है कि बीमार व्यक्ति स्वस्थ होता है। जानकारी के अनुसार खजुहा कस्बे के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में मंगलवार की दोपहर करीब 12:00 बजे से सास बहू बेटा सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में जहानाबाद क्षेत्र के विधायक राजेंद्र सिंह पटेल तथा बिंदकी क्षेत्र के विधायक जयकुमार सिंह जैकी मौजूद रहे। इस मौके पर जहानाबाद क्षेत्र के भाजपा विधायक राजेंद्र सिंह पटेल ने कहा कि डॉक्टर भगवान का रूप माने जाते हैं। इसलिए चिकित्सकों तथा चिकित्सा क्षेत्र से जुड़े सभी कर्मचारियों का सम्मान करना चाहिए। उन्होंने कहा कि सास बहू बेटा सम्मेलन के माध्यम से जागरूकता फैलाने का काम किया जाता है। जिसके माध्यम से परिवार खुशहाल रहता है। इस मौके पर बिंदकी क्षेत्र के विधायक जयकुमार सिंह जैकी ने कहा कि सास बहू बेटा सम्मेलन का उद्देश्य है कि तीनों लोग घरों में बेहतर संवाद स्थापित परिवार को सुख समृद्धि की ओर ले जाने का काम करें। इस मौके पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर इश्तियाक अहमद ने कहा कि आशा बहू जब प्रसव पीड़िता को सरकारी अस्पताल लाती हैं तो उन्हें ठहरने में असुविधा होती है इसलिए प्रयास किया जाएगा की आशा बहू को ठीक से रहने की व्यवस्था हो सके। इस मौके पर खजुहा ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि सुरेंद्र उत्तम ने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रमों से लोगों में जागरूकता फैलती है। इस मौके पर अधीक्षक डॉक्टर धर्मेंद्र सिंह ने विधायक राजेंद्र सिंह पटेल विधायक जयकुमार सिंह जैकी, ब्लॉक प्रमुख सुरेंद्र उत्तम तथा मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर इश्तियाक अहमद के अलावा चिकित्सकों तथा अन्य लोगों को शाल पहना कर तथा पौधा भेंट कर सम्मानित किया। इस मौके पर मौजूद चिकित्सकों ने प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत लोगों को जागरुक करते हुए कहा कि सरकारी अस्पतालों में निशुल्क दवाइयां दी जाती है। इस मौके पर मानसिक स्वास्थ्य शिविर का भी आयोजन किया गया जिसमे कहां गया कि सरकारी अस्पतालों में निशुल्क प्रशिक्षण तथा उपचार किया जाता है। इस मौके पर एनक्यूएएस एवं कायाकल्प पुरस्कार भी दिया गया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share