उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की खागा कोतवाली क्षेत्र के नंदपुर इस्कुरी गाँव में मंगलवार की सुबह संदिग्ध अवस्था में युवती ने घर के अंदर फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर लिया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतिका के शव को कब्जे में लेकर पहुंचे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार नंदपुर इस्कुरी गांव निवासी संतोष कुमार की 22 वर्षीय पुत्री प्रभा देवी ने मंगलवार की सुबह लगभग साढ़े सात बजे उस वक्त फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया जब घर के सभी लोग खेतों में काम करने चले गए थे। जानकारी होने पर परिजन रोते-बिलखते मौके पर पहुंचे। घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को।दिया सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम भेज दिया। पोस्टमार्टम हाउस में आए परिजनों ने बताया कि चार माह पूर्व थरियांव कस्बा निवासी छोटू विश्वकर्मा पुत्र जितेन्द्र उसकी पुत्री को भगा ले गया था। परिजनों ने थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट लिखाई और एक सप्ताह बाद पुलिस ने दोनों को बरामद कर लिया था। पिता ने बताया कि सोमवार की शाम छोटू का फोन आया और धमकी दी कि अगर शादी नहीं तो जिंदगी बर्बाद कर देंगे। इसी बात से क्षुब्ध होकर पुत्री ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। पुलिस मामले की तहकीकात कर रही है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share