उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की सदर कोतवाली क्षेत्र में रोज-रोज मां-बाप के झगड़े से तंग आकर किशोरी ने जहरीला पदार्थ खाकर अपनी जीवन लीला समाप्त करने का प्रयास किया। जिसकी जानकरीं उसके परिजनो को हुईं तो तुरन्त परिजन उसको इलाजनके लिए अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे है। जानकारी के अनुसार सदर कोतवाली क्षेत्र के रेल बाजार मोहल्ला निवासी विनोद की 16 वर्षीय पुत्री काजल ने मां-बाप के झगड़े से तंग आकर जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। कुछ समय पश्चात जब उसकी हालत बिगड़ने लगी तो परिजन को जानकारी हुई। तुरन्त परिजनो ने फोन कर घटना की सूचना सरकारी एंबुलेंस को दिया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एम्बुलेन्स ने किशोरी को उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहाँ ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे है। वही इलाज करा रहे परिवार के अन्य सदस्यों ने बताया कि पिता शराब के नशे में रहता है और प्रतिदिन पत्नी से झगड़ा करता था। इसी को देखते हुए किशोरी ने अपनी जिंदगी खत्म करने की गरज से जहर खा लिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share