उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के खखरेड़ू थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक रोड हादसे में साइकिल सवार छात्र की मौत हो गई। तो वही बस का पीछा कर रहे बाइक सवार को बस ने टक्कर मार दिया जिससे बाइक सवार भी गम्भीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना मृतक छात्र के सहपाठी को हुई तो सदमे में उसने भी असामयिक मौत हो गई। घटना के बाद गुस्साए ग्रामीणों द्वारा रोड़ जाम कर हंगामा किया गया। आपको बताते चले थानां क्षेत्र के दामपुर मार्ग पर बैरी-चकीया गांव के बीच एक प्राइवेट स्कूल की बस ने साइकिल से जा रहे खखरेड़ू कस्बे स्थित सरस्वती ज्ञान मंदिर स्कूल के कक्षा 8 के छात्र शंकर कोरी के 13 वर्षीय पुत्र आयुष कुमार को कुचल दिया। जिससे छात्र साइकिल सहित बस के नीचे फंस गया। घटना करने वाली बस को रोकने के लिए थानां क्षेत्र के बरयेपुर गाँव निवासी विजय यादव के 21 वर्षीय पुत्र शालू ने बाइक से पीछा किया तो बस चालक ने उसको टककर मार दिया। जिससे बाइक चालक भी गम्भीर रूप।से घायल हो गया उसको नज़दीकी स्वास्थ केंद्र से प्राथमिक उपचार के बाद कौशाम्बी मंझनपुर जिला अस्पताल के लिए डॉक्टर ने रेफर कर दिया।

वही मृतक छात्र के पिता ने बताया इस दुखद खबर से हमजा गहरे सदमे में आ गया। दोनों के बीच गहरी मित्रता थी । और लोग उन्हें सगे भाइयों जैसा मानते थे। इसी मानसिक आघात के चलते हमजा भी इस दुनिया से रुखसत हो गया। वह रावण मैदान स्थित सरस्वती ज्ञान मंदिर विद्यालय में कक्षा 8 का छात्र था। उसके परिवार में पांच बहनें और दो भाई हैं। 5 बहन और 2 भाइयों में सबसे छोटा था। इस घटना से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। हादसे के बाद ग्रामीणों ने बस को रोक लिया, लेकिन चालक मौके से फरार हो गया बाद में पुलिस ने उसको हिरासत में ले लिया। घटना से छात्र के परिवार में कोहराम मच गया आक्रोशित ग्रामीणों द्वारा रोड को जाम कर प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की गई मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझा-बुझा शांत कर शव को कब्जे में लेकर अग्रिम कार्यवाई में जुट गई।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414
