G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फ़तेहपुर जिले की बिंदकी नगर पालिका के पांच नामित सभासदों को अपर उप जिलाधिकारी द्वारा शपथ दिलाई गई। इस मौके पर नामित सभासदों के समर्थकों में भारी उत्साह का माहौल देखा गया। शपथ ग्रहण के दौरान भारी संख्या में लोग मौजूद रहे। बिंदकी कस्बे के मुगल रोड स्थित काशी काम्लेक्स में बुधवार को दिन में करीब 3:00 बजे से नगर पालिका परिषद के पांच नामित सभासदों सोमवती निषाद, बृजेश मिश्रा, गुलशन गुप्ता, वेदांस प्रजापति तथा सुल्तान सिंह को अपर उप जिलाधिकारी प्रदीप कुमार रमन ने शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण समारोह के दौरान नामित सभासदों के समर्थकों में भारी उत्साह का माहौल देखने को मिला। इस मौके पर नगर पालिका परिषद बिंदकी की चेयरमैन राधा साहू ने कहा कि नगर पालिका के 25 निर्वाचित तथा पांच नामित कुल 30 सभासदों द्वारा नगर पालिका बिंदकी के अंतर्गत आने वाले क्षेत्र में लगातार विकास कराया जाएगा। नायब तहसीलदार सुशील कुमार, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका चंद्र कृष्णा पांडे राजस्व निरीक्षक रविंद्र कुमार सोनकर अवर अभियंता आराधना पटेल अवर अभियंता योगेश गुप्ता प्रधान लिपिक मनोज कुमार शुक्ला के अलावा भाजपा नेता प्रमोद द्विवेदी बैजनाथ वर्मा वीरेंद्र दुबे भाजपा मंडल अध्यक्ष बिंदकी पूरन सिंह सभासद आनंद सोनकर सभासद पप्पू शाह सभासद विक्रम उत्तम पटेल सभासद मोतीलाल निषादविजय कुमार साहू उर्फ़ काजू साहू भाजपा नेत्री रन्नो गुप्ता स्वाती ओमर सहित भारी संख्या में लोग मौजूद रहे
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share