Spread the love

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिलें के ललौली थाना क्षेत्र के दतौली पुलिस चौकी के समीप मंगलवार की दोपहर चलती बाइक से गिरकर महिला गंभीर रूप से घायल हो गयी। जिसे उपचार के लिए अस्पताल रहे थे तभी रास्ते में उसकी मौत हो गयी। जानकारी के अनुसार गाजीपुर थाना क्षेत्र के निधवापुर परसेठा मोड़ गांव निवासी लाला अपनी 49 वर्षीय पत्नी विमला देवी को बाइक में बैठाकर बांदा जनपद के बेंदा घाट कालिका मंदिर जा रहा था। जैसे ही यह लोग दतौली पुलिस चौकी के पास पहुंचे तभी चलती बाइक से गिर कर महिला गंभीर रूप से घायल हो गयी। परिजन उसे पहले बांदा जनपद ले गये। जहां सिटी स्कैन कराने के बाद चिकित्सक ने कानपुर के लिए रेफर कर दिया। घर वाले उसे कानपुर ले जा रहे थे। तभी रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। सूचना पर पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By