उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के खखरेरू कस्बे के वार्ड नंबर 2 गांधी नगर मेन रोड निवासी 13 वर्षीय किशोर हमजा पुत्र शुतुब अली की असामयिक मौत से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया और आसपास के लोग भी गमगीन हो गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार, हमजा का बेहद करीबी दोस्त आयुष (निवासी बैरी) की आज सुबह विद्यालय जाते समय सड़क हादसे में मौत हो गई थी। इस दुखद खबर से हमजा गहरे सदमे में आ गया। दोनों के बीच गहरी मित्रता थी। और लोग उन्हें सगे भाइयों जैसा मानते थे। बताया जा रहा है कि इसी मानसिक आघात के चलते हमजा भी दुनिया से रुखसत हो गया। परिजनों के अनुसार, वह रावण मैदान स्थित सरस्वती ज्ञान मंदिर विद्यालय में कक्षा 8 का छात्र था। उसके परिवार में पांच बहनें और दो भाई हैं। पिता स्थानीय स्तर पर किराना स्टोर चलाकर परिवार का पालन-पोषण करते हैं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्यवाई में जुट गई। वहीं, पूरे कस्बे में इस घटना को लेकर शोक और स्तब्धता का माहौल है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share