G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की सदर कोतवाली क्षेत्र के नेशनल हाइवे 2 में एआरटीओ के समीप चार दिन पूर्व हाइवे किनारे टायर का पंचर जोडते समय तेज रफ्तार आ रहे बाइक सवार ने उसे टक्कर मार दिया था। जिससे टायर मिस्त्री घायल हो गया। उपचार के लिए सदर अस्पताल लाया गया था। जहां से कानपुर के लिए रेफर कर दिया। जिसकी बुधवार की सुबह कानपुर हैलट में इलाज के दौरान मौत हो गयी। बताते चले कि शहर के क्षेत्र के मोहल्ला रेडईया निवासी छोट्टन का 40 वर्षीय पुत्र अकरम जिसकी एआरटीओ के समीप टायर दुकान थी बताते है कि चार दिन पूर्व टायर का पंचर बना रहा था। तभी तेज रफ्तार बाइक सवार ने टक्कर मार दिया था। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसे सदर अस्पताल लाये। जहां डॉक्टर ने कानपुर के लिए रेफर कर दिया था। इलाज के दौरान बुधवार की सुबह उसकी मौत हो गयी। परिजन शव लेकर घर आये गये और पुलिस को सूचना दे दी मौके में पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाबत जानकारी मृतक के बड़े भाई उमर व परिवारिक ससुर शहंशाह ने दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share