उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर चल रहे ग्राम बस्ती संपर्क अभियान के तहत बुधवार को सदर विधानसभा क्षेत्र के शहर स्थित रेडईया बस्ती में जिलाध्यक्ष अन्नू श्रीवास्तव ने भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं और क्षेत्र के संभ्रांत नागरिकों का पटका पहनाकर सम्मान किया। कार्यक्रम के दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष अन्नू श्रीवास्तव ने उपस्थित लोगों को केंद्र और प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सरकार गांव, गरीब, किसान और मजदूर सहित समाज के सभी वर्गों के हितों के लिए पूरी गंभीरता से कार्य कर रही है और बिना किसी भेदभाव के योजनाओं का लाभ लोगों तक पहुंचाया जा रहा है। जिला मीडिया प्रभारी प्रवीण सिंह ने बताया कि पार्टी के स्थापना दिवस कार्यक्रम के बाद 7 से 12 अप्रैल तक ग्राम बस्ती संपर्क अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत पार्टी पदाधिकारी विभिन्न बस्तियों और सार्वजनिक स्थानों पर जाकर स्वच्छता अभियान, वरिष्ठ कार्यकर्ताओं व बुद्धिजीवियों से संपर्क और उनका सम्मान कर रहे हैं। इस मौके पर जिलाध्यक्ष के साथ उपाध्यक्ष कुलदीप भदौरिया, मीडिया प्रभारी प्रवीण सिंह, मंडल प्रभारी ओम मिश्रा, विनोद गौतम, श्याम सिंह परिहार, दीपक मौर्य, आशुतोष मिश्रा, विनोद सिंह चंदेल, अतुल सिंह ‘शीलू’, सर्वेश श्रीवास्तव, भुवनेश्वर मौर्य, रवी गुप्ता, राम सुचित विश्वकर्मा, मंटू गुप्ता, शिव प्रसाद, मुन्ना लाला, प्रांजल गुप्ता सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता और गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र में उत्साह का माहौल देखने को मिला।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share